Skip to main content

Rivers of India

       आज  हम भारत की नदियों  के बारे मे जानते है 

भारत की नदियों को चार भागों  मे बाँट सकते है  
A.
हिमालय से निकलने वाली नदियाँ
B.
दक्षिण से निकलने वाली नदियाँ
C.
तटवर्ती नदियाँ
D.
अन्तर्देशीय नालों द्रोणी क्षेत्र की नदियाँ

visit now - 

how can start earning money by online 

01 हिमालय से निकलने वाली नदियाँ   -


हिमालय से निकलने वाली नदियाँ बर्फ और ग्लेशियरों के पिघलने से बनी हैं अत: इनमें पूरे वर्ष के दौरान निरन्तर प्रवाह बना रहता है। मानसून माह के दौरान हिमालय क्षेत्र में बहुत अधिक वृष्टि होती है और नदियाँ बारिश पर निर्भर हैं अत: इसके आयतन में उतार चढ़ाव होता है। इनमें से कई अस्थायी होती हैं। तटवर्ती नदियाँ, विशेषकर पश्चिमी तट पर, लम्बाई में छोटी होती हैं और उनका सीमित जलग्रहण क्षेत्र होता है। इनमें से अधिकांश अस्थायी होती हैं। पश्चिमी राजस्थान के अन्तर्देशीय नाला द्रोणी क्षेत्र की कुछ्‍ नदियाँ हैं। इनमें से अधिकांश अस्थायी प्रकृति की हैं।

हिमाचल से निकलने वाली नदी की मुख्य प्रणाली

सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदी की प्रणाली की है।


 सिंधु नदी -

विश्व की महान, नदियों में एक है, तिब्बत में मानसरोवर के निकट से निकलती है और भारत से होकर बहते हुए पाकिस्तान के कराची के निकट अरब सागर में मिल जाती है। भारतीय क्षेत्र में बहने वाली

इसकी सहायक नदियों में सतलुज (तिब्बत से निकलती है), व्यास, रावी, चिनाब, और झेलम हैं।


गंगा नदी -


ब्रह्मपुत्र मेघना एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण प्रणाली है जिसका उप द्रोणी क्षेत्र भागीरथी और अलकनंदा में है, जो देवप्रयाग में मिलकर गंगा बन जाती है। यह उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार और प.बंगाल से होकर बहती है। राजमहल की पहाड़ियों के नीचे भागीरथी नदी, जो पुराने समय में मुख्य नदी हुआ करती थी, निकलती है जबकि पद्मा पूरब की ओर बहती है और बांग्लादेश में प्रवेश करती है।


ब्रह्मपुत्र -


ब्रह्मपुत्र तिब्बत से निकलती है, जहाँ इसे सांगपो कहा जाता है और लम्बी दूरी की यात्रा कर भारत के अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है। यहाँ इसे दिहांग कहा जाता है। पासी घाट के निकट देबांग और लोहित ब्रह्मपुत्र नदी से मिल जाती हैं और यह संयुक्त नदी पूरे असम से होकर एक संकीर्ण घाटी में बहती है। यह घुबरी के अनुप्रवाह में बांग्लादेश में प्रवेश करती है।


visit now - 

how can start earning money by online 

सहायक नदियाँ -


यमुना, रामगंगा, घाघरा, गंडक, कोसी, महानदी, और सोन; गंगा की महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ हैं।

चंबल और बेतवा महत्त्वपूर्ण उप सहायक नदियाँ हैं जो गंगा से मिलने से पहले यमुना में मिल जाती हैं। पद्मा और ब्रह्मपुत्र बांग्लादेश में मिलती हैं और पद्मा अथवा गंगा के रुप में बहती रहती है। भारत में ब्रह्मपुत्र की प्रमुख सहायक नदियाँ सुबसिरी, जिया भरेली, घनसिरी, पुथिभारी, पागलादिया और मानस हैं।

बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र तिस्ता के प्रवाह को समेटकर अन्तत: गंगा में मिल जाती है। मेघना की मुख्य सहायक नदी बराक नदी मणिपुर की पहाड़ियों में से निकलती है। इसकी महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ मक्कू, ट्रांग, तुईवई, जिरी, सोनई, रुक्वी, कचरवल, घालरेवरी, लांगाचिनी, महुवा और जातिंयाँ   हैं। बराक नदी बांग्लादेश में भैरव बाजार के निकट गंगा-‍ब्रह्मपुत्र मे मिलने तक बहती रहती है।

   

दक्षिण क्षेत्र से निकलने वाली नदियाँ -


दक्कन क्षेत्र में अधिकांश नदी प्रणालियाँ सामान्यतः पूर्व दिशा में बहती हैं और बंगाल की खाड़ी में मिल जाती हैं।

गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, महानदी, आदि पूर्व की ओर बहने वाली प्रमुख नदियाँ हैं और नर्मदा, ताप्ती पश्चिम की बहने वाली प्रमुख नदियाँ है। दक्षिणी प्रायद्वीप में गोदावरी दूसरी सबसे बड़ी नदी का द्रोणी क्षेत्र है जो भारत के क्षेत्र का 10 प्रतिशत भाग है। इसके बाद कृष्णा नदी के द्रोणी क्षेत्र का स्थान है जबकि महानदी का तीसरा स्थान है। दक्कन के ऊपरी भूभाग में नर्मदा का द्रोणी क्षेत्र है, यह अरब सागर की ओर बहती है, बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली दक्षिण में कावेरी के समान आकार की है और परन्तु इसकी विशेषताएँ और बनावट अलग है।

 

  

तटवर्ती नदियाँ -


भारत में कई प्रकार की तटवर्ती नदियाँ हैं जो अपेक्षाकृत छोटी हैं। ऐसी नदियों में काफी कम नदियाँ-पूर्वी तट के डेल्टा के निकट समुद्र में मिलती हैं, जबकि पश्चिम तट पर ऐसी 600 नदियाँ है।

राजस्थान में ऐसी कुछ नदियाँ है जो समुद्र में नहीं मिलती हैं। ये खारे झीलों में मिल जाती है और रेत में समाप्त हो जाती हैं जिसकी समुद्र में कोई निकासी नहीं होती है। इसके अतिरिक्त कुछ मरुस्थल की नदियाँ होती हैं जो कुछ दूरी तक बहती हैं और मरुस्थल में लुप्त हो जाती हैं। ऐसी नदियों में लुणी और मच्छक, स्पेहन, सरस्वती, बनास और घग्घर जैसी अन्य नदियाँ हैं।

 

 

 visit now - 

how can start earning money by online 

भारत की प्रमुख नदियों की सूची -

 

 

 

 

क्रम

नदी

लम्बाई (कि.मी.)

उद्गम स्थान

सहायक नदियाँ

प्रवाह क्षेत्र (सम्बन्धित राज्य)

1

सिन्धु नदी

2,880 (709)

मानसरोवर झील के निकट (तिब्बत)

सतलुजव्यासझेलमचिनाबरावीशिंगारगिलगितश्योक

जम्मू और कश्मीरलेह

2

झेलम नदी

720

शेषनाग झीलजम्मू-कश्मीर

किशनगंगापुँछ लिदार,करेवालसिंध

जम्मू-कश्मीरकश्मीर

3

चिनाब नदी

1,180

बारालाचा दर्रे के निकट

चन्द्रभागा

जम्मू-कश्मीर

4

रावी नदी

725

रोहतांग दर्राकांगड़ा

साहोसुइल

पंजाब

5

सतलुज नदी

1440 (1050)

मानसरोवर के निकट राकसताल

व्यासस्पितीबस्पा

हिमाचल प्रदेशपंजाब

6

व्यास नदी

470

रोहतांग दर्रा

तीर्थनपार्वतीहुरला

हिमाचल प्रदेश

7

गंगा नदी

2,510 (2071)

गंगोत्री के निकट गोमुख से

यमुनारामगंगागोमतीबागमतीगंडककोसी,सोनअलकनंदाभागीरथीपिण्डारमंदाकिनी,

उत्तरांचलउत्तर प्रदेशबिहारपश्चिम बंगाल

8

यमुना नदी

1375

यमुनोत्री ग्लेशियर

चम्बलबेतवाकेनटोंसगिरीकालीसिंधआसन

उत्तरांचलउत्तर प्रदेशदिल्ली

 

9

रामगंगा नदी

690

नैनीताल के निकट एक हिमनदी से

खोन

उत्तरांचलउत्तर प्रदेश

10

घाघरा नदी

1,080

मप्सातुंग (नेपाल) हिमनद

शारदाकरनलीकुवानाराप्तीचौकिया,

उत्तर प्रदेशबिहार

11

गंडक नदी

425

नेपाल तिब्बत सीमा पर मुस्ताग के निकट

काली गंडकत्रिशूलगंगा

बिहार

12

कोसी नदी

730

नेपाल में सप्तकोशिकी (गोंसाईधाम)

इन्द्रावतीतामुरअरुणकोसी

 

सिक्किमबिहार

13

चम्बल नदी

960

मऊ के निकट जानापाव पहाड़ी से

काली सिंधसिप्तापार्वतीबनास

मध्य प्रदेश

14

बेतवा नदी

480

भोपाल के पास उबेदुल्ला गंज के पास

 

मध्य प्रदेश

15

सोन नदी

770

अमरकंटक की पहाड़ियों से

रिहन्दकुनहड़

मध्य प्रदेशबिहार

16

दामोदर नदी

600

छोटा नागपुर पठार से दक्षिण पूर्व

कोनारजामुनियाबराकर

झारखण्डपश्चिम बंगाल

17

ब्रह्मपुत्र नदी

2,880

मानसरोवर झील के निकट (तिब्बत में सांग्पो)

घनसिरीकपिलीसुवनसितीमानसलोहितनोवापद्मादिहांग

अरुणाचल प्रदेशअसम

18

महानदी

890

सिहावा के निकट रायपुर

सियोनाथहसदेवउंगईबब्राह्मणीवैतरणी

मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़उड़ीसा

 

19

वैतरणी नदी

333

क्योंझर पठार

 

उड़ीसा

20

स्वर्ण रेखा

480

छोटा नागपुर पठार

 

उड़ीसाझारखण्डपश्चिम बंगाल

21

गोदावरी नदी

1,450

नासिक की पहाड़ियों से

प्राणहितापेनगंगावर्धावेनगंगाइन्द्रावतीमंजीरापुरना

महाराष्ट्रकर्नाटकआन्ध्र प्रदेश

22

कृष्णा नदी

1,290

महाबलेश्वर के निकट

कोयनायरलावर्णापंचगंगादूधगंगाघाटप्रभामालप्रभाभीमातुंगप्रभामूसी

महाराष्ट्रकर्नाटकआन्ध्र प्रदेश

 

23

कावेरी नदी

760

केरकारा के निकट ब्रह्मगिरी

हेमावतीलोकपावनाशिमलाभवानीअमरावतीस्वर्णवती

कर्नाटकतमिलनाडु

24

नर्मदा नदी

1,312

अमरकंटक चोटी

तवाशेरशक्करदूधीबर्ना

मध्य प्रदेशगुजरात

25

ताप्ती नदी

724

मुल्ताई से (बेतूल)

पूरणाबेतूलगंजलगोमई

मध्य प्रदेशगुजरात

26

साबरमती

716

जयसमंद झील (उदयपुर)

वाकलहाथमती

राजस्थानगुजरात

27

लूनी नदी

 

नाग पहाड़

सुकड़ीजनाईबांडी

राजस्थानगुजरातमिरूडीजोजरी

28

बनास नदी

 

खमनौर पहाड़ियों से

सोड्रामौसीखारी

कर्नाटकतमिलनाडु

29

माही नदी

 

मेहद झील से

सोमजोखमअनाससोरन

मध्य प्रदेशगुजरात

30

हुगली नदी

 

नवद्वीप के निकट

जलांगी

 

31

उत्तरी पेन्नार

570

नंदी दुर्ग पहाड़ी

पाआधनीचित्रावतीसागीलेरू

 

32

तुंगभद्रा नदी

 

पश्चिमी घाट में गोमन्तक चोटी

कुमुदवतीवर्धाहगरीहिंदतुंगाभद्रा

 

33

मयूसा नदी

 

आसोनोरा के निकट

मेदेई

 

34

साबरी नदी

418

सुईकरम पहाड़ी

सिलेरु

 

35

इन्द्रावती नदी

531

कालाहाण्डीउड़ीसा

नारंगीकोटरी

 

36

क्षिप्रा नदी

 

काकरी बरडी पहाड़ीइंदौर

चम्बल नदी

 

37

शारदा नदी

602

मिलाम हिमनदहिमालयकुमायूँ

घाघरा नदी

 

38

तवा नदी

 

महादेव पर्वतपंचमढ़ी

नर्मदा नदी

 

39

हसदो नदी

 

सरगुजा में कैमूर पहाड़ियाँ

महानदी

 

40

काली सिंध नदी

416

बागलोज़िला देवास,विंध्याचल पर्वत

यमुना नदी

 

41

सिन्ध नदी

 

सिरोजगुना ज़िला

चम्बल नदी

 

42

केन नदी

 

विंध्याचल श्रेणी

यमुना नदी

 

43

पार्वती नदी

 

विंध्याचलमध्य प्रदेश

चम्बल नदी

 

44

घग्घर नदी

 

कालकाहिमाचल प्रदेश

 

 

45

बाण गंगा नदी

494

बैराठ पहाड़ियाँजयपुर

यमुना नदी

 

46

सोम नदी

 

बीछा मेंड़ाउदयपुर

जोखमगोमतीसारनी

 

47

आयड़ या बेडच नदी

190

गोमुण्डा पहाड़ीउदयपुर

बनास नदी

 

48

दक्षिण पिनाकिन

400

चेन्ना केशव पहाड़ीकर्नाटक

 

 

49

दक्षिणी टोंस

265

तमसा कुंडकैमूर पहाड़ी

 

 

50

दामन गंगा नदी

 

पश्चिम घाट

 

 

51

गिरना नदी

 

पश्चिम घाटनासिक

 

 

 

 



Comments

Popular posts from this blog

For passenger texi call 🤙 now

          For passanger texi   Call now   9782275536 For Whatsup Click here Instagram Click here 👉Connect on WhatsApp:  9782275536       Book now passenger texi 

Auto cng passanger texi call now

Cng maxima z पैसेंजर टैक्सी से जोधपुर में कहीं भी आने-जाने के लिए मंडोर गार्डन ,सफारी पार्क, बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन कहीं भी आने जाने के लिए एक बार सेवा का मौका देवे 🙏 🙏 🙏 कम से कम वाजीब किराए में सफर के लिए जल्द से जल्द  कॉल 🤙 करें 9782275536   ( टैक्सी के लिए 15-20 मिनट पहले कॉल करें )       For passanger texi call now                       9782275536              watsup now click here                     instagram click here          Join watsup group click here     Book passenger texi Nearby at Best Price | Hire Taxi Nearby Online at ... offers to book Texi nearby your location for best fares.  For best taxi service at lowest fares, say Auto cng passanger texi! सीएनजी ऑटो टेंपो में बच्चों को स्कूल छोड़ने स्कूल से घर लाने के लिए माता-पिता संपर्क करें।      ...

Voter card online

Fill Sir form online Click here  New Voter Registration. Fill Form 6 if you are 18 years or above or you will turn 18 in few months. Fill Form 6 arrow icon.