Skip to main content

Vakya Ki Paribhasha, Udaharan, हिन्दी व्याकरण

 

 वाक्य – वाक्य की परिभाषाभेद और उदाहरण : हिन्दीव्याकरण

Author: धीरज सिंह कूलदीप   On:22 Jun, 2022 Comments: 6

आज हम हिंदी व्याकरण के अंतर्गत महत्वपूर्ण विषय 

वाक्य किसे कहते है,वाक्य का अर्थवाक्य के कितने भेद होते है 
पर चर्चा करेंगे ,
आपको हम इस विषय के बारे मे अच्छे से समजाने की कोशीस करेंगे।

आर्टिकल के अंत में इस विषय से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए है।

वाक्य की परिभाषा -दो या दो से अधिक पदों के सार्थक समूह कोजिसका पूरा पूरा अर्थ निकलता हैवाक्य कहते हैं।

उदाहरण-

डॉ अंजली का पति सचिन वनडे क्रिकेट अच्छा खेलता है ।  

वाक्य के कितने अंग होते हैं –

वाक्य के तीन भाग/पार्ट होते है कर्ताकर्मक्रिया। इन्हीं तीनो के आधार पर वाक्य के अंग बनाये गए है। 

वाक्य के दो अंग होते  है-

1.      उद्देश्य – संज्ञा  / कर्ता

2.      विधेय -  क्रिया / कर्म

वाक्य में उद्देश्य क्या है ?

वाक्य में कर्ता (जो कार्य कर रहा है ) उसे उद्देश्य कहा जाता है । साथ ही कर्ता का विस्तारक या विशेषण हो तो उसे भी हम उद्देश्य मे रखेंगे।

जैसा कि हम जानते है कर्ता एक कारक हैवह संज्ञा या सर्वनाम होता है उसी के संबंध मे अगर कुछ और कहा जाये तो वह कर्ता का विस्तारक कहलाता है। और कर्ता की विशेषता बताई जाये तो विशेषण कहलाता है।

साथ ही हम यह भी कह सकते है कि विधेय जिसके लिये आयेवही कर्ता हैवही उद्देश्य है।

आइये हम इसे उदाहरण से समझेंगे।

डॉ अंजली का पति सचिन वनडे क्रिकेटअच्छा खेलता है।

डॉ अंजली का पति –   उद्देश्य / कर्ता का विस्तार

सचिन           उद्देश्य / कर्ता

वनडे क्रिकेट अच्छा खेलता है - विधेय

वनडे              -   कर्म का विस्तार

क्रिकेट              -          कर्म

खेलता है।        -               क्रिया

अच्छा                   -      क्रिया का विस्तार

वाक्य के कितने भेद होते है 

        वाक्य के भेद दो प्रकार से किए जा सकते है-

·         अर्थ के आधार पर वाक्य भेद (8)

·         रचना के आधार पर वाक्य भेद (3)

सबसे पहले हम अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद पढेंगे - 

 

अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने 

भेद होते है

    अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते है 

·         1.      विधानार्थक वाक्य

·         2.      निषेधार्थक वाक्य

·         3.      प्रश्नवाचक वाक्य

·         4.      विस्म्यादिवाचक वाक्य

·         5.      आज्ञावाचक वाक्य

·         6.      इच्छावाचक वाक्य

·         7.      संकेतवाचक वाक्य

  • 8.  संदेहवाचक वाक्य

अन्य जानकारी के लिए क्लिक करे 

           विधानार्थक वाक्य

वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती हैवह वि‌‌धानवाचक वाक्य कहलाता है।

उदाहरण –श्याम गया

  मेरा भारत महान है।

  राम के पिता का नाम दशरथ है।

  गंगा नदी भारत की पवित्रतम नदी है।

                         निषेधार्थक वाक्य

जिन वाक्यों से किसी कार्य का न होने का भाव प्रकट होता हैउन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।

  मैंने चाय नही पी।

  मैंने खाना नहीं खाया।

प्रश्नवाचक वाक्य

 

वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता हैवह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है।

       भारत का क्षेत्रफल कितना है?

       राम के पिता कौन है?

       दशरथ कहाँ के राजा है?

आज्ञावाचक वाक्य

 

वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना की जाती हैवह विधिसूचक या आज्ञावाचक वाक्य कहलाता है।

  • कृपया बैठ जाइये।
  • शांत रहो।
  • कृपया शांति बनाये रखें।

विस्मयादिवाचक वाक्य

 

वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता हैवह विस्मयादिवाचक वाक्य कहलाता हैं।

उदाहरण  अरे राम मर गया

  •         ओह! कितनी ठंडी रात है।
  •        बल्ले- बल्ले! हम जीत गये।
  •      अहा! कितना सुन्दर उपवन है।

इच्छावाचक वाक्य

 

जिन वाक्य‌ों में किसी इच्छाआकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता हैउन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।

Ø  भगवान तुम्हें दीर्घायु करे।

Ø  नववर्ष मंगलमय हो।

संकेतवाचक वाक्य

 

जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता हैउन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं।

                  मनोज का मकान उस दिशा में है।

               सोनु उधर रहता है।

संदेहवाचक वाक्य

 

जिन वाक्य‌ों में संदेह का बोध होता हैउन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।

  • क्या वह यहाँ आ गया ?
  • क्या उसने काम कर लिया ?

 

अब हम रचना के आधार पर वाक्य के भेद पढेंगे -

रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते है 

 

रचना के आधार पर वाक्य के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं-

1.      सरल वाक्य/साधारण वाक्य

2.      संयुक्त वाक्य

3.      मिश्रित/मिश्र वाक्य 

(1) सरल वाक्य/साधारण वाक्य---

  सरल वाक्य 

 जिन वाक्यों  में एक ही विधेय होता हैउन्हें सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैंइन वाक्यों में एक ही क्रिया होती है;

जैसे-

·         मुकेश पढ़ता है।

·         राकेश ने भोजन किया।

 

(2) संयुक्त वाक्य

 

जिन वाक्यों में दो-या दो से अधिक सरल वाक्य समुच्चयबोधक अव्ययों से जुड़े होंउन्हें संयुक्त वाक्य कहते है;

 उदाहरण :

(1)                     वह सुबह गया और शाम को लौट आया।

(2)                     प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।

(3)                     इसकी तलाशी लो और घङी मिल जाएगी।

(4)                     करो या मरो।

(5)                     मोहन एक पुस्तक चाहता था और वह उसे मिल गई।

(6)                     मैं वहाँ पहुँचा और तुरन्त घंटा बजा।

 (7)                     मनोहर या तो स्वयं आएगा या तार भेजेगा।

(8)                     विनय चुस्त न हो पर है समझदार।

(9)                     शेर घायल हुआपरन्तु मारा नहीं गया।

 (10)             मुझे तार मिला और में तुरन्त चल पङा।

(11)             दवा लो और बुखार कम हो जाएगा।

(12)             मैं उसे चुप रहने को कहता रहापर उसने एक नहीं सुनी।

(13)             काम पूरा कर डालोनहीं तो जुर्माना होगा।

(14)             वह विद्वान् बनना चाहता थाइसलिए बङे-बङे ग्रंथ पढ़ता था।

(15)             वक्त निकल जाता हैपर बात याद रह जाती है।

संयुक्त वाक्य के अन्य उदाहरण :

(1)                     पोत नष्ट हो गयापर यात्रियों को बचा लिया गया।

(2)                     इस समय सर्दी हैइसलिए कोट पहन लो।

(3)                     दोष तुम्हारा हैऔर इसका मुझे विश्वास है।

(4)                     वह स्कूल में पढ़ा और वह स्कूल उसके गाँव के निकट था।

(5)                     उसे तार मिला और वह तुरन्त घर से चल पङा।

(6)                     मैं उनके घर गया तो था पर उनसे भेंट नहीं हुई।

 (7)                     जल्दी तैयार हो जाओनहीं तो बस चली जाएगी।

(8)                     वह घर पर मिलेगातो मैं अवश्य जा मिलूँगा।

(9)                     जो जैसा बोएगा वैसा ही काटेगा।

(10)             वह पुस्तक खो गई थीपरन्तु मुझे मिल प्रसन्नता है।

(11)             तुम स्वस्थ हो गएऔर इसकी मुझे प्रसन्नता है।

(12)             वह कर डालोनहीं तो पछताना पङेगा।

 (13)             वह मरणासन्न थाइसलिए मैंने उसे क्षमा कर दिया।

(14)             मैंने पुकारा परन्तु वह चुप रह गया।

(15)             वह हार गयापरन्तु यह आश्चर्य है।

(16)             पृथ्वी गोल है और हम इसे प्रमाणित कर सकते है।

(17)             उसका घर जलकर राख हो गया इसलिए वह कंगाल हो गया।

(18)             उसका काम बन जाए इसलिए वह किसी से सिफारिश कराने के चक्कर में है।

(19)             काम समाप्त करो और जाओ।

(3) मिश्रित/मिश्र वाक्य-

            मिश्र वाक्य क्या है 

जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों,

उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं। इनमें एक मुख्य उद्देश्य और मुख्य विधेय के अलावा एक से अधिक समापिका क्रियाएँ होती हैं,

(1)                     जैसे- ज्यों ही उसने दवा पीवह सो गया।

(2)                     यदि परिश्रम करोगे तोउत्तीर्ण हो जाओगे।

(3)                     मैं जानता हूँ कि तुम्हारे अक्षर अच्छे नहीं बनते।

(4)                     वह जो लङका है छोटा है।

(5)                     यह वही बच्चा है जिसको बैल ने सींग मारा था।

(6)                     जो गरीबों की सहायता करते हैं वे धर्मात्मा होते हैं।

(7)                     वह मुझसे कहता है कि मेरे घर आओ।

 (8)                     वह जो टोपीवाला बाबू हैकहीं जा रहा है।

(9)                     उसने मान लिया कि दोष उसका है।

(10)             उसने परिश्रम किया ताकि परीक्षा उत्तीर्ण करे।

(11)             मेरा विचार है कि आज शाम उससे मिला जाए।

(12)             मैं चाहता हूँ ,कि तुम्हारे साथ खेलूँ।

मिश्र वाक्य के अन्य उदाहरण :

(1)                     यहाँ जो प्रबन्ध है वह अति त्रुटिपूर्ण है।

(2)                     सूर्य पूर्व से उदय होता है।

(3)                     मुझे बताओ कि तुम्हारी समस्या क्या है।

(4)                     मेरे लिए कहीं जगह नहीं है जहाँ मैं बैठूँ।

(5)                     जब काम खत्म हुआ तब हम सैर करने निकल पङे।

(6)                     यद्यपि उसके पास इतना धन है तथापि वह स्वस्थ नहीं है।

(7)                     वह इस योग्य नहीं है कि सेना में भर्ती हो।

 (8)                     मैंने एक पक्षी देखा जो घायल था।

(9)                     आशा है कि मुझे पुरस्कार मिला।

(10)             यदि कोई हिन्दू नहीं है तो वह इस मंदिर में प्रवेश नहीं पा सकता।

(11)             उसके मौन से प्रमाणित होता है कि वह अपराधी है।

(12)             उसने वह पुस्तकालय खरीद लिया है जो मेरा था।

(13)             सम्भावना है कि आज बारिश हो।

(14)             जब डाक गाङी आ जाएगी तब सवारी गाङी छूटेगी।

(15)             राजा ने मंत्री को आदेश दिया कि उपस्थित हो जाओ।

(16)             उसे पूरा विश्वास है कि वह अपने काम में सफल हो जाएगा।

(17)             उसे डर था कि वह मारा जाएगा।

(18)             बच्चा जिस कक्षा में है उसमें प्रसन्न है।

(19)             कक्षा ऐसी जगह नहीं है जहाँ छात्र खेले।

(20)             जब उसे डाँटा गया तो वह रो पङा।

वाक्य के प्रश्न 

1. रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद हैं?

(अ) चार

(ब) तीन

(स) पाँच

(द) दो

उतर comment मे लिखे  

2. मैं इतना मीठा चाय नहीं पी सकता इस वाक्य में दोष है-

(अ) अन्विति का

(ब) पदक्रम का

(स) क्रिया का

(द) सर्वनाम का

उतर comment  मे लिखे 

3. ’पद’ की परिभाषा क्या है?

(अ) पद शब्द के प्रारंभ में लगते हैं

(ब) वाक्य में प्रयुक्त शब्द पद कहलाते हैं

(स) पद उपसर्ग होते हैं

(द) विदेशी शब्द पद कहलाते हैं

4. निम्नलिखित वाक्य में विधेय कौन-सा है?

’इस कक्षा का सर्वश्रेष्ठ धावक धर्मेन्द्र प्रतियोगिता में भाग लेगा’

(अ) इस कक्षा का सर्वश्रेष्ठ धावक

(ब) धमेन्द्र

(स) सर्वश्रेष्ठ धावक धर्मेन्द्र

(द) प्रतियोगिता में भाग लेगा

5. ’’समाचार पत्र में अनोखी घटना छपी है’’, इस वाक्य में विधेय क्या हैसही विकल्प पर निशान लगाएँ?

(अ) घटना छपी है (ब) पत्र में

(स) अनोखी घटना छपी है️ (द) में छपी है

6. निम्नलिखित वाक्य का अर्थ की दृष्टि से प्रकार बताइए-

’वर्षा होतीतो फसल अच्छी होती’

(अ) इच्छावाचक वाक्य (ब) संदेहवाचक वाक्य

(स) संकेतवाचक वाक्य ️ (द) प्रश्नवाचक वाक्य

7. निम्न में से मिश्र वाक्य का चयन कीजिए-

(अ) रोहन आम खा रहा है

(ब) वह पंडित हैकिन्तु हठी है

(स) आकाश में बादल गरजते है

(द) वह कौन-सा व्यक्ति हैजिसने महात्मा गाँधी का नाम न सुना हो

8. निम्नलिखित वाक्य का संदेह वाक्य में रूपान्तरण क्या होगा?

’मनीषा दसवीं में पढ़ती है’

(अ) मनीषा दसवींमें नहीं पढ़ती है।

(ब) मनीषा दसवीं में पढ़ती होगी।

(स) क्या मनीषा दसवीं में पढ़ती है?

(द) काश! मनीषा दसवीं में पढ़ती।

9. जब तक वह घर पहुँचा तब तक उसके पिताजी जा चुके थे।’ वाक्य है-

(अ) सरल वाक्य (ब) संयुक्त वाक्य

(स) मिश्र वाक्य ️ (द) इनमें से कोई नहीं

10. किशन भी परीक्षा में उत्तीर्ण होगा और हरि भी क्योंकि दोनों बहुत पढ़ते हैंवाक्य है-

(अ) मिश्र-संयुक्त (ब) मिश्र-मिश्र

(स) संयुक्त-मिश्र️ (द) केवल मिश्र

11. निम्नलिखित मिश्र वाक्यों में से कौन-सा विशेषण उपवाक्य है?

(अ) मैं कहता हूँ कि तुम भोपाल जाओ

(ब) लखनऊजो उत्तरप्रदेश की राजधानी हैएक ऐतिहासिक नगर है

(स) जब मैं स्टेशन पहुँचातभी ट्रेन आयी

(द) मैं चाहता हूँ कि आप यहीं रहें

12. सरल वाक्य का प्रारूप नहीं है-

(अ) अकर्मक (ब) सकर्मक

(स) कर्तृपूरक️ (द) प्रेरणार्थक

13. जिन वाक्य में सामान्य रूप से किसी कार्य के होने या करने का बोध होता हैउसे क्या कहते हैं?

(अ) निषेधार्थक वाक्य (ब) विधानार्थक वाक्य

(स) आज्ञार्थक वाक्य (द) संकेतार्थक वाक्य

14. निम्न में से सरल वाक्य का चयन कीजिए-

(अ) उसने कहा कि कार्यालय बंद हो गया

(ब) सुबह हुई और वह आ गया

(स) राहुल धीरे-धीरे लिखता है

(द) जो बङे हैउन्हें सम्मान दो

15. गुरुजन का सम्मान करना सीखो’ किस प्रकार का वाक्य है?

(अ) आज्ञार्थक️ (ब) संकेतवाचक

(स) संदेहवाचक (द) इच्छार्थक

वाक्य के प्रश्न – vakya ke question

16. कौन-सा मिश्र वाक्य है?

(अ) राहुल पढ़ रहा है

(ब) सुरेश नदी में डूबने लगा

(स) मैंने सुना है कि सुरैया ने निकाह कर लिया है

(द) वह आयाथोङी देर बैठा और तुरन्त लौट गया

17. यदि हम गवाही दे दें तो काम न बन जाए’ किस प्रकार का वाक्य है?

(अ) इच्छावाचक (ब) संकेतवाचक

(स) संदेहवाचक (द) आज्ञार्थक

18. मोहन घर से लौटकर कहने लगा कि उसका मन नहीं लग रहा है’- इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है-

(अ) संज्ञा पदबंध

(ब) क्रिया पदबंध

(स) क्रिया विशेषण पदबंध

(द) समुच्चय बोधक पदबंध

19. भगवान करे तुम्हारी नौकरी लग जाए’ यह किस प्रकार का वाक्य है?

(अ) इच्छावाचक️ (ब) प्रश्नवाचक

(स) संकेतवाचक (द) विधानार्थक

20. झूठ मत बोलो’ यह किस प्रकार का वाक्य है?

(अ) प्रश्नवाचक (ब) नकारात्मक

(स) निषेधवाचक ️ (द) विधिवाचक

21. जो काम तुम्हे दिया गया हैउसे देखो,’ वाक्य में किस अर्थ की व्यंजना कराई जा रही है?

(अ) संदेश (ब) निषेधभाव

(स) आज्ञा️ (द) प्रश्न

22. उसने अध्ययन नहीं किया अतः अनुत्तीर्ण हो गया।’ रचना के आधार पर वाक्य है-

(अ) सरल (ब) मिश्र

(स) संयुक्त️ (द) इनमें से कोई नहीं

23. भाषा के घटक चुनिए-

(अ) वर्णशब्दपदवाक्य 

(ब) शब्दपदवाक्यनिबन्ध

(स) वर्णअनुच्छेदनिबन्धग्रन्थ

(द) वर्णशब्दअनुच्छेदनिबन्ध

24. मोहन फुटबाल खेलता है।’ रचना के आधार पर वाक्य है-

(अ) सरल️ (ब) मिश्र

(स) संयुक्त (द) इनमें से कोई नहीं

25. मेरा वह पेन खो गया जो तुमने मुझे दिया था-यह वाक्य हे-

(अ) मिश्रित वाक्य ️ (ब) संयुक्त वाक्य

(स) साधारण वाक्य (द) इनमें से कोई नहीं

26. वाक्य में एक पद को सुनकर दूसरे पदों को सुनने की जो स्वाभाविक उत्कंठा श्रोता के मन में जाग्रत होती हैकहलाती है-

(अ) अन्वय (ब) पदक्रम

(स) योग्यता (द) आकांक्षा

27. सरल’ या ’साधारण’ वाक्य किसे कहते हैं?

(अ) जो छोटा हो

(ब) जिसका अर्थ सरलता से समझ में आ जाए

(स) जिसमें एक कर्ता और अनेक क्रियाएँ हो

(द) जिसमें एक उद्देश्यएक विधेय और एक ही क्रिया हो

28. राम ने कहा कि मैं कल आऊँगा।’ वाक्य में किस प्रकार का आश्रित उपवाक्य है?

(अ) संज्ञा️ (ब) सर्वनाम

(स) विशेषण (द) क्रिया विशेषण

29. मोहन बाजार जा रहा हैइस वाक्य में उद्देश्य है-

(अ) मोहन️ (ब) खरीददारी

(स) घूमना (द) बाजार

वाक्य के प्रश्न 

 

30. मैंने एक व्यक्ति देखाजो विकलांग था।’ वाक्य में किस प्रकार का आश्रित उपवाक्य है?

(अ) संज्ञा (ब) सर्वनाम

(स) विशेषण️ (द) क्रिया विशेषण

31. निम्नलिखित में से मिश्रित वाक्य है-

(अ) वर्षा हो रही है

(ब) मैं पढ़ता हूँ और वह खेलता है

(स) मैंने सुना है कि नीना पास हो गई

(द) सुधीर पढ़ता है

32. जिधर देखोऊपर ही भ्रष्टाचार फैला है।’ वाक्य में किस प्रकार का आश्रित उपवाक्य है?

(अ) संज्ञा (ब) सर्वनाम

(स) विशेषण (द) क्रिया विशेषण

33. कौन-सा मिश्र वाक्य है?

(अ) वह ज्ञानी हैकिन्तु जिद्दी है

(ब) सीता पढ़ रही है

(स) आकाश में बिजली चमकती है

(द) वह कौन-सा व्यक्ति है जिसने महात्मा गाँधी का नाम न सुना हो

34. राम मेरा मित्र नहीं है। अर्थ के आधार पर वाक्य का प्रकार है-

(अ) विधानार्थक (ब) निषेधार्थक

(स) प्रश्नवाचक (द) आज्ञावाचक

35. राम आयाभाई से मिला और तुरन्त लौट आया।’ यह वाक्य है-

(अ) मिश्र वाक्य (ब) संयुक्त वाक्य 

(स) सरल वाक्य (द) जटिल वाक्य

36. अंजना रवि की बहिन है जो अशोक विहार में रहती है।’ रचना के आधार पर वाक्य है-

(अ) सरल (ब) मिश्र

(स) संयुक्त (द) इनमें से कोई नहीं

37. उद्देश्य और विधेय किसके अंग है-

(अ) वाक्य ️ (ब) रचना

(स) शब्द (द) अर्थ

38. गोली से घायल सैनिक ने आखिर दम तोङ ही दिया।’ रेखांकित वाक्यांश पदबंध है-

(अ) संज्ञा️ (ब) सर्वनाम

(स) विशेषण (द) क्रिया

39. तेंदुलकर ने एक ओवर में पाँच छक्के लगाए’ इस वाक्य में उद्देश्य है-

(अ) छक्के (ब) तेंदुलकर

(स) ओवर (द) पाँच

40. श्याम बाजार से लौटकर कहने लगा।’ वाक्यांश में पदबंध है-

(अ) संज्ञा (ब) सर्वनाम

(स) क्रिया️ (द) क्रिया विशेषण

41. निम्नलिखित में से ’क्रिया विशेषण’ उपवाक्य है-

(अ) मेरे पास एक गुङिया है जो नाचती है

(ब) मेरी इच्छा है कि मैं एक उपन्यास लिखूँ

(स) जब बारिश हो रही थी तब मैं घर में था

(द) कविता ने कहा कि सुनीता ने शादी कर ली

42. अर्जुन इतना वीर था कि उसे कोई हरा नहीं सका। वाक्य का उद्देश्य है-

(अ) अर्जुन️ (ब) इतना वीर था

(स) कि उसे कोई (द) हरा नहीं सका

43. निम्नलिखित में से ’इच्छार्थक’ वाक्य है-

(अ) सौरभ को बुलाओ

(ब) तुम्हारा मंगल हो

(स) आज महाविद्यालय में अवकाश है

(द) तुमने सुना होगा

Comments

Popular posts from this blog

For passenger texi call 🤙 now

          For passanger texi   Call now   9782275536 For Whatsup Click here Instagram Click here 👉Connect on WhatsApp:  9782275536       Book now passenger texi 

Auto cng passanger texi call now

Cng maxima z पैसेंजर टैक्सी से जोधपुर में कहीं भी आने-जाने के लिए मंडोर गार्डन ,सफारी पार्क, बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन कहीं भी आने जाने के लिए एक बार सेवा का मौका देवे 🙏 🙏 🙏 कम से कम वाजीब किराए में सफर के लिए जल्द से जल्द  कॉल 🤙 करें 9782275536   ( टैक्सी के लिए 15-20 मिनट पहले कॉल करें )       For passanger texi call now                       9782275536              watsup now click here                     instagram click here          Join watsup group click here     Book passenger texi Nearby at Best Price | Hire Taxi Nearby Online at ... offers to book Texi nearby your location for best fares.  For best taxi service at lowest fares, say Auto cng passanger texi! सीएनजी ऑटो टेंपो में बच्चों को स्कूल छोड़ने स्कूल से घर लाने के लिए माता-पिता संपर्क करें।      ...

Voter card online

Fill Sir form online Click here  New Voter Registration. Fill Form 6 if you are 18 years or above or you will turn 18 in few months. Fill Form 6 arrow icon.